संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

संयुक्त कार्यवाही: 05 प्रकरण दर्ज, 04 आरोपी गिरफ्तार
बरेली: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के आदेशानुसार, आबकारी उपनिरीक्षक (वृत्त बरेली) सुनील कुमार मीणा द्वारा दिनांक 27/05/2026 तथा 28/05/2026 को अवैध शराब के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम द्वारा सिंधी कैंप, ग्राम महेश्वर, गयव्यान कठोतिया, भोंडिया एवं केलकच्छ स्थित हरिओम ढाबा पर आकस्मिक दबिश दी गई
कार्यवाही का विवरण:
दर्ज प्रकरण: दबिश के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज किए गए।
गिरफ्तारी: मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जप्त सामग्री: कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है :20 पाव गोवा व्हिस्की (Goa Whisky)30 पाव मसाला देशी मदिरा29 पाव देशी प्लेन मदिरा05 लीटर अवैध हाथभट्टी (कच्ची) शराब
अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम:
इस त्वरित और सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन की गतिविधियों में भारी कमी आएगी।
सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अवैध शराब के काले कारोबार में लिप्त अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के निर्माण और क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की यह दंडात्मक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
