संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली – शनिवार को नगर के न्यायालय परिसर में साल की द्वितीय लोक अदालत का आयोजन तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायधीश सतीश चंद्र मालवीय ,न्यायाधीश प्रणयदीप ठाकुर , न्यायाधीश ललित कुमार मैढ़ा न्यायाधीश सुश्री अंकिता नागर के निर्देशन में वकीलों एवं पक्षकारों के सहयोग से संपन्न हुआ।
खास बात यह रही की कई वर्षों से चेक बाउंस एवं विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रीलिटिगेशन के मामलों में लगभग 30 लाख की वसूली भी हुई।
वहीं लोक अदालत शिविर में विभिन्न बैंकों एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे जिसमें विद्युत विभाग के काउंटर पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई क्योंकि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़ी मात्रा में उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी आदि संबंधी नोटिस भेजे गए हैं इनको लेकर विद्युत विभाग के काउंटर पर आपाधापी का माहौल बना रहा।
इससे पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरजीत चौहान पूर्व अध्यक्ष विशाल सिंह , राजेश श्रीवास्तव, प्रेम सिंह धाकड़, कमलेश पटेल अखिल खरे सहित न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी दीप प्रज्वल कर दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्ययोजना बनाई।
इनका कहना है
न्यायाधीश का कार्य समस्त तथ्यों का विश्लेषण कर न्याय प्रदान करना होता है जिससे सिर्फ एक ही पक्ष संतुष्ट होता है परंतु जब दोनों पक्ष न्यायालय के समक्ष आपस में समझौता करते हैं तो इसमें न्यायाधीशों के साथ-साथ समाज सुधार की प्रक्रिया में वकीलों की भी मुख्य भूमिका होती है और यही से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सतीश चंद्र मालवीय
सत्र न्यायाधीश बरेली
