संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा आज देवरी में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के प्रारंभ में उन्होंने जनगणना में उत्कृष्ट कार्य हेतु सुपरवाइजर और प्रगणकों तथा उनके सहयोगियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आमजन तक सुगमता तक पहुंचे, जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसडीएम बरेली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
