संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना पुलिस ने स्थायी वारंटी तामील अभियान के तहत 16 वर्ष पुराने फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी संतोष अहिरवार पिता मिश्रीलाल अहिरवार निवासी ग्राम बकासपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर में अपराध क्रमांक 115/2010 के तहत धारा 363, 366 और 376 भादवि का मामला दर्ज था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर गौहरगंज न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी बाड़ी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक महेश ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक कन्हैया लाल, महिला प्रधान आरक्षक केवल कवड़े, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी एवं आरक्षक सरताज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
